दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में घर के बाहर आगजनी की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है...
viral video: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में घर के बाहर आगजनी की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
देश की राजधानी दिल्ली में आदर्शनगर का ये Video देखिए। रात के 3 बजे 2 लड़के आए। घर के गेट पर तेल छिड़का और आग लगाकर फरार हो गए। pic.twitter.com/wsoZNuxrN8
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 6, 2026
रविवार देर रात हुई इस वारदात में दो अज्ञात युवक एक मकान के बाहर पहुंचे और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
फिलहाल आगजनी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह आपसी रंजिश या किसी को डराने की कोशिश तो नहीं थी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।