1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi MCD By-Polls Voting: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव में मतदान जारी, भाजपा MLA रविंदर नेगी ने डाला वोट

Delhi MCD By-Polls Voting: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव में मतदान जारी, भाजपा MLA रविंदर नेगी ने डाला वोट

Delhi MCD By-Polls Voting: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव में आज सुबह साढ़े 7 बजे से वोटिंग जारी है। जिसमें 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं। सभी सीटों पर शाम साढ़े 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिसके बाद 51 उम्मीदवार की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- EVM Hack: दिल्ली CM रेखा गुप्ता बोलीं- 70 साल से वो ईवीएम हैक कर रहे थे तो कुछ नहीं हुआ, हमने कर लिया तो बुरा लग गया...

वोट डालने के बाद, पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कहा, “मैंने विनोद नगर के विकास के लिए वोट दिया है। मुझे लगता है कि हम अच्छे मार्जिन से जीतेंगे…लोग विकास और काम को पसंद कर रहे हैं। हम सभी 12 सीटें जीतेंगे।” इस चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा ने 8, आप ने 6, और कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, ड‍िचाओं कलां, नारैना, संगम विहार ए, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी वार्डों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। 11 सीटें पार्षदों के विधायक चुने जाने =के बाद खाली हुई थीं, जबकि द्वारका बी सीट 2024 में पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...