HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Delhi Water Crisis : यूपी और हरियाणा के सीएम को मंत्री आतिशी ने लिखी चिट्ठी, बोलीं- हक का पानी दें, न करें राजनीति

Delhi Water Crisis : यूपी और हरियाणा के सीएम को मंत्री आतिशी ने लिखी चिट्ठी, बोलीं- हक का पानी दें, न करें राजनीति

देश की राजधानी दिल्ली में बिजली-पानी की मांग बढ़ने पर राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है। जल संकट (Water Crisis) को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Water Minister Atishi) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) को चिट्ठी लिखी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बिजली-पानी की मांग बढ़ने पर राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है। जल संकट (Water Crisis) को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Water Minister Atishi) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) को चिट्ठी लिखी है। इतना ही नहीं मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Water Minister Gajendra Singh Shekhawat) को पत्र लिखकर अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की मांग कर चुकी हैं।

पढ़ें :- यूपी पुलिस का आधुनिकीकरण नहीं होने से खतरे में पड़ जाएगा कानून का राज : सीएम योगी

आतिशी ने यूपी और हरियाणा सीएम को लिखी चिट्ठी

पढ़ें :- Delhi Water Crisis: भूख हड़ताल पर बैठीं दिल्ली की मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, देर रात ले जाया गया अस्पताल

दिल्ली में पानी की आपूर्ति में कमी के बीच जल मंत्री आतिशी (Water Minister Atishi) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath)  को पत्र लिखकर मानसून आने तक एक महीने के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है। ताकि दिल्ली की जनता को पानी की कमी न हो। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Water Minister Atishi)  ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर कम से कम एक महीने के लिए यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।

भाजपा राजनीति न करें : आतिशी

जल मंत्री आतिशी (Water Minister Atishi) ने कहा कि दिल्ली में अप्रत्याशित गर्मी और पानी की कमी से लोग परेशान हैं। ऐसे समय में भाजपा राजनीति न करे। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा राजनीति करने की जगह दोनों राज्यों से दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की अपील करे। जब तक मानसून नहीं आ जाता, अतिरिक्त पानी मुहैया करवाया जाए। उधर, जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर उपराज्यपाल से अनुरोध किया कि वे दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों से बात करें और जल शोधक संयंत्रों के लिए कच्चा पानी दिलवाने की पहल करें।

भाजपा ने दिया जवाब

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) व जल मंत्री आतिशी (Water Minister Atishi)  को घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और आतिशी दिल्ली में जल संकट पैदा कर झूठी राजनीति कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि जनता ने उनका झूठ पकड़ लिया है। हरियाणा सरकार से यमुना में पानी की कम सप्लाई करने का झूठा आरोप लगाकर वे अपने ही जाल में फंस गए हैं। आतिशी तुरंत हरियाणा सरकार से माफी मांगें।

दिल्ली सरकार जा रही सुप्रीम कोर्ट

राजधानी में पानी को लेकर दिल्ली सरकार और हरियाणा सरकार के बीच सियासत गरमा गई है। जल मंत्री आतिशी का आरोप है कि रिकॉर्ड तापमान के बीच हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से के पानी में कटौती कर रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पानी के हक के लिए अब सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। बीते गुरुवार को आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हरियाणा सरकार यमुना में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है। इससे दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है।

पढ़ें :- Delhi Water Crisis : संजय सिंह, बोले- BJP नहीं चाहती कि दिल्ली के लोगों को पानी मिले, इसके लिए की जा रही है साजिश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...