1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2024 : अगर आप धनतेरस पर खरीदारी का मन बना रहे हैं तो रखें खास ध्यान , जानें शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 : अगर आप धनतेरस पर खरीदारी का मन बना रहे हैं तो रखें खास ध्यान , जानें शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूरे विधि विधान से पूजा की होती है। इसी पूजन से ही दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2024 : धनतेरस पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूरे विधि विधान से पूजा की होती है। इसी पूजन से ही दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस  के दिन चीजें खरीदने का विशेष महत्व है। हालांकि, इस बार धनतेरस पर राहुकाल का साया भी रहेगा। राहुकाल वह समय होता है जब शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। अगर आप धनतेरस पर खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो खास ध्यान रखें कि राहुकाल के दौरान कोई भी खरीदारी या पूजा-पाठ न करें।

पढ़ें :- Chardham Yatra Registration 2026 : चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कहां और कैसे होगा पंजीकरण?

राहुकाल का समय
शुरुआत: 29 अक्टूबर को दोपहर 2:50 बजे
समापन: 4:14 बजे

इस दौरान खरीदारी करने से आर्थिक हानि और नकारात्मक प्रभाव की आशंका होती है। इसलिए, इस समय के बीच किसी भी प्रकार की खरीदारी न करें। राहुकाल समाप्त होने के बाद, आप बेझिझक खरीदारी कर सकते हैं।

धनतेरस पर विशेष रूप से फूल वाली झाड़ू, धनिया के बीज, कौड़ी, सोने-चांदी के आभूषण, और पीतल या तांबे के बर्तन खरीदने की सलाह दी जाती है। इस पावन अवसर पर शुभ कार्यों को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करें और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

पढ़ें :- चन्द्र ग्रहण से पहले देशभर में मंदिरों के कपाट बंद, ग्रहण के बाद होगी विशेष पूजा और प्रार्थना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...