1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Dhurandhar 2 Trailer : ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर देख फैंस गदगद, बोले- एक हजार करोड़ी फिल्म, डायलाॅग्स ने जीता दिल

Dhurandhar 2 Trailer : ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर देख फैंस गदगद, बोले- एक हजार करोड़ी फिल्म, डायलाॅग्स ने जीता दिल

बॉलीवुड फिल्म धुरंधर के पार्ट-2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। इस बार ट्रेलर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक्शन मोड ऑन है। पूरे 3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) गोली चलाते ही दिख रहे हैं। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का अलग लुक भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वो बदला लेने का मूड में दिख रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Dhurandhar 2 Trailer Release: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर के पार्ट-2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। इस बार ट्रेलर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक्शन मोड ऑन है। पूरे 3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) गोली चलाते ही दिख रहे हैं। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का अलग लुक भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वो बदला लेने का मूड में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) , संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के दमदार डायलॉग इसे और भी खतरनाक बना रहे हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में आसमान छू रही 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत, सबसे महंगा टिकट है 2200 रुपये का

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज के बाद ‘अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा…’ यह डायलॉग ट्रेड करने लगा है। फैंस ट्रेलर और इसमें बोले गए डायलाॅग्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणवीर सिंह के किरदार हमजा और जसकिरत सिंह का अंदाज भी नेटिजंस को पसंद आया है। जानिए, किस तरह के रिएक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को मिले हैं।

रणवीर सिंह के एक्शन-एक्टिंग को जमकर सराहा

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर का फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को यह ट्रेलर रिलीज हुआ। रणबीर सिंह हमजा और जसकिरत सिंह के किरदार में डबल एंटरटेरमेंट दर्शकों को देने वाले हैं। रणबीर कपूर के दोनों लुक फैंस को पसंद आए हैं। एक यूजर ने ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा, कि ‘अब बोलो हेटर्स रणवीर सिंह एक साइड कैरेक्टर है। रहमान डकैत ने उसे ओवरशैडो कर दिया था। उनका किरदार तो अब शुरू हुआ है।’ इसी तरह एक कमेंट में कहा गया, ‘कई लोगों ने रणवीर को साउथ एक्टर्स के साथ करीब होने के लिए ट्रोल किया और कहा कि वह एक मौका पाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन देखिए अब ‘धुरंधर’ की वजह से कई साउथ फिल्में पोस्टपोन हो रही हैं। रणवीर सच में इस कमबैक के हकदार थे। मैं रणवीर की सफलता देखकर सच में खुश हूं।’ इसी तरह के कई कमेंट्स रणवीर सिंह को लेकर किए गए हैं।

पढ़ें :- Toxic का टीजर देख लोगों को Dhurandhar 2 की आई याद, बोले- 'डाउट नहीं होना चाहिए'

डायलॉग और म्यूजिक ने जीता फैंस का दिल

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत में एक डायलॉग है, ‘पड़ोस में रहते हैं…जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो’ और ‘अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा’ जैसे डायलॉग पर भी फैंस ने रिएक्शन दिए हैं। इन्हें मजेदार बताया है। यूजर्स का कहना है कि यह डायलॉग फिल्म देखने के लिए उत्सुक करते हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ‘धुरंधर 2’ के कारण 10 फिल्म पोस्टपोन हो गई इससे पता चलता है कि इस फिल्म का कितना क्रेज है।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ जानें कब होगी रिलीज ?

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे किरदार भी नजर आएंगे। ट्रेलर में भी इनमें से कई किरदारों की झलक मिली है।

धुरंधर हुई थी हिट

पढ़ें :- अभिनेता अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की रिलीज डेट बदली, जाने कब होगी रिलीज

फिल्म के पहले भाग ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स और सिनेमाघर मालिकों को धुरंधर द रिवेंज से भी बड़ी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म एक बार फिर दुनियाभर में बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर’ पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का पहला भाग अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। कुछ दिन पहले फिल्म के दूसरे पार्ट का टीजर रिलीज हुआ था। इसमें अभिनेता आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी नजर आए हैं। ये फिल्म कराची के ल्यारी इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो गैंगवार और हिंसक क्षेत्रीय संघर्षों के इतिहास के लिए जाना जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...