1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Digger Final Trailer Released : हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डिगर’ का ट्रेलर रिलीज, टॉम क्रूज क्या विलेन बनकर भी दुनिया को बचाएंगे एक्टर?

Digger Final Trailer Released : हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डिगर’ का ट्रेलर रिलीज, टॉम क्रूज क्या विलेन बनकर भी दुनिया को बचाएंगे एक्टर?

हॉलीवुड फिल्म ‘डिगर’ (Hollywood film 'Digger') का फाइनल ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में टॉम क्रूज (Tom Cruise) बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह किरदार उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग होगा। जानें कैसा है ट्रेलर?

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। हॉलीवुड फिल्म ‘डिगर’ (Hollywood film ‘Digger’) का फाइनल ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में टॉम क्रूज (Tom Cruise) बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह किरदार उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग होगा। जानें कैसा है ट्रेलर?

पढ़ें :- Tom Cruise Oscar : 54 साल बाद पहली बार टॉम क्रूज बने ऑस्कर विजेता, पहले भी कई अवार्ड्स कर चुके हैं अपने नाम

‘डिगर’ के ट्रेलर में क्या खास?

फिल्म ‘डिगर’ हॉलीवुड (Hollywood film ‘Digger’) की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। इसकी शूटिंग काफी वक्त से चल रही थी। मगर अब जाकर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। जानिए इसमें क्या है खास?

ट्रेलर में टॉम क्रूज (Tom Cruise) को एक तेल व्यापारी डिगर रॉकवेल के किरदार में दिखाया गया है। डिगर काफी अमीर और घमंडी किस्म का इंसान है। उसके अपने कामों की वजह से दुनिया खतरनाक आपदा की तरफ बढ़ रही है। जब उसे यह पता चलता है तो वह दुनिया को यह सबकुछ समझाने की कोशिश में लग जाता है। फिल्म के ट्रेलर में कई जबरदस्त एक्शन सीन दिखाए गए हैं।

पढ़ें :- शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में हुए शामिल , टॉम क्रूज और टेलर स्विफ्ट को पछाड़ा

टॉम क्रूज ने अपनाया नया लुक

फिल्म ‘डिगर’ (Film ‘Digger’) का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही अभिनेता टॉम क्रूज (Actor Tom Cruise) का लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में वो भूरे बाल और आर्टिफिशियल मेकअप के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं उनका वजन भी कुछ बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म में वह काॅमिक अंदाज में इस मुसीबत से लड़ते दिख रहे हैं।

कब रिलीज होगी ‘डिगर’ ?

फिल्म ‘डिगर’ (Film ‘Digger’) 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टॉम क्रूज (Tom Cruise) के अलावा फिल्म की कास्ट में रिज अहमद, जॉन गुडमैन, सैंड्रा हुलर और जेसी पामन्स शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन एलेजांद्रो जी. इनारितु ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी अलेक्जेंडर डिने लारिस जूनियर और निकोलस गियाकोबोन ने लिखी है। फिल्म का निर्माण इनारितु , मैरी पैरेंट, टॉम क्रूज और माइकल शार्प ने मिलकर किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...