HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीतीं डिंपल यादव ने ली शपथ, मुलायम सिंह यादव के निधन पर खाली हुई थी सीट

मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीतीं डिंपल यादव ने ली शपथ, मुलायम सिंह यादव के निधन पर खाली हुई थी सीट

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारी मतों से जीत के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने लोकसभा पहुंचकर सदस्यता की शपथ ली।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Maipuri By-Election: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारी मतों से जीत के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने लोकसभा पहुंचकर सदस्यता की शपथ ली। बता दें कि यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन पर खाली हुई थी। चुनाव आयोग की ओर से मैनपुरी सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

इस उपचुनाव में सपा पार्टी की ओर से  डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। जबकि वहीं भाजपा की ओर से रघुराज सिंह शाक्य को डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़वाया था। चुनाव के बाद 8 दिसंबर को हुई मतगणना में डिंपल यादव ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने 2.88 लाख वोटों से भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इसके बाद आज यानी सोमवार को डिंपल यादव ने लोकसभा पहुंच कर सदस्यता की शपथ ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...