1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली के हवा और पानी में प्रदूषण बढ़ने का असली कारण BJP की गंदी राजनीति : सीएम आतिशी

दिल्ली के हवा और पानी में प्रदूषण बढ़ने का असली कारण BJP की गंदी राजनीति : सीएम आतिशी

हरियाणा की तरफ़ से Industry का 165 mgd प्रदूषित पानी यमुना जी में छोड़ा जाता है। वहीं यूपी सरकार भी 55 mgd प्रदूषित पानी यमुना जी में छोड़ती है। हमारी सरकार इस झाग को ख़त्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। आज से ही Silicon Based Food Grade Defoamer का छिड़काव कराया जाएगा, जिससे यह झाग ख़त्म हो जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके साथ ही यमुना में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। आज मैं दिल्लीवालों को बताना चाहूंगी कि दिल्ली के हवा और पानी में प्रदूषण बढ़ने का असली कारण BJP की गंदी राजनीति है। एक तरफ़ पंजाब में AAP सरकार के प्रयासों से पराली जलने की घटनायें काफ़ी कम हुई हैं। यह बात ख़ुद केंद्र की BJP सरकार मानती है। पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद से पराली जलने की घटनायें आधी हो गईं तो वहीं BJP शासित हरियाणा और यूपी में पराली जलने की घटनायें बढ़ी हैं।

पढ़ें :- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया बॉम्बे जिमखाना का 150वां स्मारक डाक टिकट

उन्होंने आगे कहा, आनंद विहार बस अड्डे पर दिल्ली की सभी बसें CNG और Electric द्वारा संचालित हो रही हैं। दिल्ली में 2000 से ज़्यादा Electric बसों का बेड़ा सड़कों पर दौड़ रहा है। वहीं यहां हरियाणा और यूपी से आने वाली सभी बसें डीज़ल की हैं। सड़क पार ही कौशांबी बस स्टेशन है। यहां भी सभी बसें डीज़ल द्वारा संचालित होती हैं। यह भी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। इसके साथ ही दिल्ली में एक भी ईंट का भट्टा नहीं है, वहीं हरियाणा-यूपी के NCR में 3800 ईंट के भट्टे हैं। इन भट्टों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए बीजेपी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

साथ ही कहा, हरियाणा की तरफ़ से Industry का 165 mgd प्रदूषित पानी यमुना जी में छोड़ा जाता है। वहीं यूपी सरकार भी 55 mgd प्रदूषित पानी यमुना जी में छोड़ती है। हमारी सरकार इस झाग को ख़त्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। आज से ही Silicon Based Food Grade Defoamer का छिड़काव कराया जाएगा, जिससे यह झाग ख़त्म हो जाएगी।

वहीं, इस दौरान आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा, यमुना जी को साफ़ करने के लिए हमने युद्धस्तर पर काम शुरू किया। जब BJP को लगने लगा कि AAP सरकार यमुना जी को साफ़ कर देगी तो उन्होंने पहले मुझे और बाद में अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार कर लिया। यमुना जी के पानी को प्रदूषित करने का सबसे बड़ा कारण Industrial Waste है, जोकि हरियाणा और यूपी की तरफ़ से आता है। कालिंदी कुंज पर 12 गेटों को यूपी सरकार चलाती है और इस समय केवल 2-3 गेट ही खोले जाते हैं, जिस वजह से यह झाग पैदा होता है। बीजेपी वाले केवल ड्रामा कर रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, दिल्ली की क़ानून व्यवस्था केंद्र की बीजेपी सरकार के हाथों में है लेकिन वह नाकाम साबित हो रही है। दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सरेआम लोगों की हत्याएं हो रही हैं। लूटमार और वसूली की घटनायें बढ़ती जा रही हैं। आज तो बम ब्लास्ट हो गया। BJP अपनी सारी ताक़त दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोकने में लगा रही है। वह अपना काम नहीं कर रही है।

पढ़ें :- Star Footballer Lionel Messi के साल्ट लेक स्टेडियम से चले जाने के बाद हुए बवाल के बाद मुख्य आयोजकों को किया गया गिरफ्तार

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...