1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Disease ‘X’: इस खतरनाक बीमारी ने दी दुनिया में दस्तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया अलर्ट

Disease ‘X’: इस खतरनाक बीमारी ने दी दुनिया में दस्तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया अलर्ट

कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी का नाम सुनते ही दुनियाभर के  लोग सहम जाते है। एक बार फिर नई खतरनाक बीमारी Disease 'X'  दुनिया में दस्तक दे रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Disease ‘X’: कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी का नाम सुनते ही दुनियाभर के  लोग सहम जाते है। एक बार फिर नई खतरनाक बीमारी Disease ‘X’  दुनिया में दस्तक दे रही है। इसको लेकर  जिसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है। नई बीमारी को एक्स (X) नाम से पहचाना जा रहा है।  वैज्ञानिकों ने बीमारी रोकने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि यह बीमारी अभी तक सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव की जब विदेश में लगी लॉटरी, पर मेरे जीतने का चांस था जीरो

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, नई डिसीज एक्स से लाखें लोगों की मौत होने की संभावना है। क्योंकि ये बीमारी कोविड महामारी की तुलना में 20 गुना से ज्यादा खतरनाक है। खबरों के अनुसार, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि यह डिजीज एक्‍स कभी भी दस्तक दे सकती है और इससे महामारी की आशंका है। जिसमें लाखों लोगों की मौत होने की संभावना है।

वैज्ञानिक जानवरों में मौजूद कई वायरस प्रजातियों को समझने के लिए काम कर रहे हैं, जो मनुष्यों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। इसके चलते विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए वैज्ञानिकों ने वैक्‍सीन बनाने पर काम शुरू कर दिया है। एवियन फ्लू इंसानों के लिए खतरा पैदा करने वाले इन घातक वायरस में से एक है। वैज्ञानिक मानव जाति को नुकसान पहुंचाने वाले इन जोखिमों की निगरानी और समाधान के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

हेल्‍थ एक्‍सपर्ट का कहना है कि कोरोना से पहले भी डिजीज एक्‍स थी; जिसे कोरोना नाम दिया गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस शब्‍द को इसलिए इस्‍तेमाल किया जाता है कि क्योंकि जैसे ही बीमारी का पता चलेगा, उसे वह नाम दे दिया जाएगा।

पढ़ें :- Ferrato Disruptor Pre-Booking : ओकाया ने इलेक्ट्रिक बाइक फेराटो डिसरप्टर  की प्री-बुकिंग शुरू की , जानें रेंज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...