एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) एक एक्ट्रेस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। दिव्या प्रोफेशनल (Divya Professional) लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। दिव्या ने टी सीरीज (Divya T series) के मालिक भूषण कुमार संग शादी रचाई है।
मुंबई : एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) एक एक्ट्रेस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। दिव्या प्रोफेशनल (Divya Professional) लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। दिव्या ने टी सीरीज (Divya T series) के मालिक भूषण कुमार संग शादी रचाई है। दिव्या जल्द ही फिल्म ‘सावी’ में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर हैं।
हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस बीच दिव्या ने एक इवेंट में कई मुद्दों पर बात की। दिव्या ने कहा कि मैं बहुत थिक स्किन वाली हूं। मैं एक फाइटर हूं। मुझे जिंदगी में किसी भी चीज से डर नहीं लगता है। मैं बाहरी दुनिया के शोर का खुद पर प्रभाव नहीं पड़ने देती। पिछले साल ‘यारियां 2’ फ्लॉप हुई, मगर जिसने भी मेरी फिल्म देखी उसने मेरे काम को सराहा। मेरा परिवार नहीं चाहता था कि मैं एक्ट्रेस बनूं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
वे चाहते थे कि मैं शादी करके सेटल हो जाऊं। ऐसे में अपने करिअर को पीछे छोड़ना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मेरी फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ के बाद मेरी शादी हो गई थी। मैं उस समय बहुत यंग थी, जब मुझे करिअर छोड़कर शादी करके घर बसाना पड़ा।
View this post on Instagram
इंडस्ट्री को लेकर जिस प्रकार की बातें सामने आती थीं उस कारण मेरे पेरेंट्स इंडस्ट्री को पसंद नहीं करते थे। वो चाहते थे कि मैं एक हैप्पी और सिक्योर लाइफ जिऊं। मैंने जल्दी शादी की, क्योंकि मैं एक अच्छी बेटी बनना चाहती थी। मेरी अरेंज मैरिज थी। दिव्या और भूषण की शादी को 19 साल हो चुके हैं। कुछ समय पहले दोनों के तलाक को लेकर कई खबरें चल रही थीं, जो निराधार निकलीं।