HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. जल्द लॉन्च होंगे स्मार्ट प्रोडक्ट के साथ रियलमी के नया ब्रांड DIZO का एलान

जल्द लॉन्च होंगे स्मार्ट प्रोडक्ट के साथ रियलमी के नया ब्रांड DIZO का एलान

रियलमी टेकलाईफ ईकोसिस्टम के तहत पहले ब्रांड, डीज़ो ने आज अपने ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की। एक कंज़्यूमर टेक ब्रांड से बढ़कर, डीज़ो की वैश्विक शुरुआत एक सिद्धांत एवं एक सफर शुरू कर रही है, डीजो लॉन्च से पहले ही यह भारत के 310 से ज्यादा शहरों में 320 से ज्यादा सर्विस सेंटर स्थापित कर चुका है। 

By प्रीति कुमारी 
Updated Date

DIZO ब्रांड की टैगलाईन, ‘बी डिफरेंट’ है, यह ‘स्मार्ट टेक लाईफ फॉर एवरी डिफरेंट यू’ (हर अलग आप के लिए स्मार्ट टेक लाईफ) प्रस्तुत करने का वादा करता है DIZO चार प्रमुख उत्पाद श्रेणियों- स्मार्ट एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम, स्मार्ट केयर एवं एक्सेसरीज़ में प्रवेश करने पर केंद्रित होगा  DIZO को 3 प्रमुख क्षेत्रों – इंडस्ट्रियल डिज़ाईन, सप्लाई चेन और एआईओटी अनुभव में रियलमी की निरंतर सपोर्ट मिलेगी और यह रियलमी लिंक ऐप के साथ बेहतरीन काम करेगा एक  कंज़्यूमर  टेक  ब्रांड  से बढ़कर,  डीज़ो  की  वैश्विक  शुरुआत  एक  सिद्धांत  एवं  एक  सफर  शुरू  कर  रही  है, जिसका  उद्देश्य  स्मार्ट  टेक  लाईफ  द्वारा  हर  किसी  को  अपने  अपेक्षित  जीवन  का आनंद  लेने  में  समर्थ  बनाना  है।  इस  ब्रांड  का  उच्चारण  डी-ज़ो  है।  इस  ब्रांड  का लक्ष्य  पारंपरिक  रूप  से  एक  सी  टेक्नॉलॉजी  के  प्रचलन  को  रोकना   और  ऐसे समाधान  प्रस्तुत  करना  है,  जो  हर  अलग  उपभोक्ता  की  जरूरत  के  अनुरूप  हों। अपने  उपभोक्ताओं  से  ‘अलग  बनने’  का  आग्रह  करते  हुए,  डीज़ो  ऐसी  टेक्नॉलॉजी प्रस्तुत  करना  चाहता  है,  जो  उपभोक्ता  के  व्यक्तित्व  का  पूरक  हो,  उन्हें  सशक्त बनाए  और  उनके व्यक्तित्व  का  विस्तार  बन जाए।

पढ़ें :- भारत में जल्द पानी से पटरियों पर रफ्तार भरेगी ट्रेन, पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में पहली ट्रेन का रूट भी तय

वैश्विक अनावरण पर डीजो की टीम को बधाई देते हुए माधव सेठ, वाईस प्रेसिडेंट, रियलमी एवं चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर, रियलमी इंडिया व यूरोप ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि डीजो अपने उपभोक्ताओं को नए और डिफरेंट आईओटी समाधान प्रस्तुत करने के अपने मिशन के साथ लाइव रहा है। यह नया ब्रांड यूजर्स को स्मार्ट, प्रभावशाली एवं इंटरकनेक्टेड लाईफ क अनुभव लेने में समर्थ बनाएगा। रियलमी टेकलाईफ ईकोसिस्टम में पहले ब्रांड के रूप में आपको यह बताने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि डीजो के पास लोगों को प्रस्तुत करने के लिए पाईपलाईन में शानदार उत्पाद हैं। हर अलग आप के लिए स्मार्ट टेक लाईफ प्रस्तुत करने के मिशन के साथ, डीजो, रियलमी के साथ लोगों को दोनों ब्रांड की सर्वश्रेष्ठ खूबियां प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीजो को तीन प्रमुख तत्वों औद्योगिक डिजाइन सप्लाई चेन एवं एआईओटी अनुभव में रियलमी का दृढ़ सहयोग मिलेगा, जो रियलमी एप के साथ बेहतरीन काम करेगा।

डीज़ो  ने  सुगमता  और  प्रभावशाली  तरीके  से  ग्लोबल  सप्लाई  चेन  को  इसके  स्थानीय ऑपरेशनल  संसाधनों  के  साथ  समेकित  किया  है,  ताकि  इसके  उपभोक्ताओं  की विविध  तरह  की  जरूरतों  को  पूरा  किया  जा  सके।  साथ  ही,  इसकी  मुख्य  टीम  में ग्लोबल  टेक्नॉलॉजी ब्रांड्स से आए  विस्तृत अनुभव  वाले लोग  शामिल  हैं। डीज़ो  अपने  उपभोक्ताओं  को  सेवा  के  सर्वश्रेष्ठ  मानक  प्रदान  करेगा।  इसलिए,  भारत में  अपने  पहले  उत्पाद  के  लॉन्च  से  पहले  ही,  यह  भारत  के  310  से  ज्यादा  शहरों  में 320 से ज्यादा सर्विस सेंटर  स्थापित कर  चुका  है। डीज़ो   के   उत्पाद   जल्द   ही   भारत   एवं   एशिया,   यूरोप,   उत्तर   अमेरिका,   दक्षिण अमेरिका,  अफ्रीका  आदि  अन्य  देशों  में  प्रस्तुत  होंगे।

 

 

पढ़ें :- Cyclone Dana : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील, इन ऐप्स से ट्रैक करें तूफान का हर मूवमेंट

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...