1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali Totka: आज रात कर लें एक रुपए के सिक्के का ये टोटका, रातों रात चमक जाएंगे आपकी किस्मत के सितारे

Diwali Totka: आज रात कर लें एक रुपए के सिक्के का ये टोटका, रातों रात चमक जाएंगे आपकी किस्मत के सितारे

ऐसा माना जाता है दीपावली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर आकर भ्रमण करती है। इसलिए घरों के बाहर गेट को भी खूब सजाया जाता है। आम के पत्तों की तोरन, फूल रंग बिरंगी रंगोली आदि से सजाया जाता है। ताकि लक्ष्मी जी घर में प्रवेश करें।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Diwali Totka: आज रविवार को पूरे देशभर में दीपावली का त्यौहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावाली के दिन भगवान लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के टोटकों को भी किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है दीपावली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर आकर भ्रमण करती है। इसलिए घरों के बाहर गेट को भी खूब सजाया जाता है। आम के पत्तों की तोरन, फूल रंग बिरंगी रंगोली आदि से सजाया जाता है। ताकि लक्ष्मी जी घर में प्रवेश करें।

पढ़ें :- Diwali Special: दीपावली के दिन कुछ मीठा हो जाएं, शेफ संजीव कपूर से जानें झटपट गाजर का हलवा बनाने का तरीका

ज्योतिश शास्त्र के अनुसार दीपावली की रात काजल बनाने से लेकर एक रुपये के सिक्के जैसे उपायों को बहुत लाभकारी माना गया है। आज हम आपको एक रुपये के सिक्के से किए जाने वाले धन लाभ के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आज रात सही समय और सही विधि से कर लिया जाए तो अगले दिन से ही किस्तम का सिक्का चमक जाएगा।

दिवाली के दिन किए जाने वाले छोटे से छोटा उपाय भी मां लक्ष्मी की कृपा दिलाता है। लेकिन इन उपायों को करने का सही नियम पता होना बहुत आवश्यक है। दिपावाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के समय एक रुपये के सिक्के की पूजा भी की जाती है।

मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान एक रुपये का सिक्का उनके चरणों में चढ़ा सकते हैं। पूजा समाप्त होने के बाद इस सिक्के के घर की छत पर एक जलते दीये के नीचे पूरी रात रखे रहने दें। इसके बाद इस सिक्के को अगले दिन धन रखने वाले स्थान या फिर तिजोरी में रखें। इससे आपको धन की कभी कमी नही होगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा में रखा जाने वाले एक रुपये के सिक्के को लाल रंग के कलावे में बांध लें और इसे अपने घर की तिजोरी में रख दें। इससे आपके धन में वृद्धि होगी और घर में पैसों की बरकत रहेगी।

पढ़ें :- Diwali Special Jimikand vegetable recipe: दीपावली के दिन इस तरह से पकाएं जिमिकंद की सब्जी

दिवाली की रात एक रुपये के सिक्के को सरसों के तेल वाले दीपक के नीचे रख दें और फिर दीया जलाएं, ये विधि तभी पूर्ण मानी जाती है।

दिपावाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उन्हें सिंदूर, अक्षत और कलावे पर एक रुपये का सिक्का लगा दें। इसके बाद उस चढ़ाए हुए कलावे को धन रखने वाले स्थान या फिर तिजोरी में रख दें। इससे रातोंरात मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...