HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि: अखिलेश बोले-समाजवाद का ये आंदोलन हम सम्पूर्ण निष्ठा के साथ निरंतर रखेंगे

डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि: अखिलेश बोले-समाजवाद का ये आंदोलन हम सम्पूर्ण निष्ठा के साथ निरंतर रखेंगे

स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी राजनेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पु​ण्यतिथि पर उन्हें याद किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कहा कि समाजवाद का ये आंदोलन हम सम्पूर्ण निष्ठा के साथ निरंतर रखेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी राजनेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पु​ण्यतिथि (Death anniversary of Dr. Ram Manohar Lohia) पर उन्हें याद किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कहा कि समाजवाद का ये आंदोलन हम सम्पूर्ण निष्ठा के साथ निरंतर रखेंगे।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘आज लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि और उनके समाजवादी विचारों को प्रासंगिक बनाकर राजनीति में सार्थक रूप से सक्रिय करने वाले नेता जी को भी इस संकल्प के साथ नमन कि समाजवाद का ये आंदोलन हम सम्पूर्ण निष्ठा के साथ निरंतर रखेंगे।’

पढ़ें :- HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

बता दें कि, भारत में लोहिया जी के नाम से प्रसिद्ध डॉ राम मनोहर लोहिया ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाजवादी राजनीति में एक ऐसी लकीर खींची, जिसे आज लोहियावाद के नाम से जाना जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने लेखों के जरिए डॉ राम मनोहर लोहिया ने भारतीय परंपरा, शास्त्रों और देवी-देवताओं पर विशद वर्णन किया है। खासकर, भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर उन्होंने जो लेख लिखी, वह बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...