महा योगी महादेव अपने भक्तों पर सदैव कृपा करते है। स्वप्न में भगवान शिव और उनके परिकरों को देखना अत्यन्त शुभ माना जाता है।
Dream Secret : महायोगी महादेव अपने भक्तों पर सदैव कृपा करते है। स्वप्न में भगवान शिव और उनके परिकरों को देखना अत्यन्त शुभ माना जाता है। प्राचीन ग्रंथ स्वप्न शास्त्र के अनुसार, भगवान महादेव को स्वप्न में देखने पर जीवन में शुभता आती है। सपने में शिवलिंग देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। आईये जानते हैं सपने में भगवान शिव या उनकी वस्तुओं का स्वप्न देखने का क्या संकेत होता है।
1.यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो व्यक्ति अपने पूर्व जन्म में शिव भक्त था। यह सपना व्यक्ति के पूर्व जन्म के बारे में संकेत करता है।
2.सपने में महादेव को देखने का अर्थ है कि जीवन से समस्याओं और बाधाओं का अंत होने वाला है। जीवन में सफलता का मार्ग खुलने वाला है। व्यक्तिगत जीवन और परिवार में खुशियाँ आने वाली है। घर-परिवार और घर के सदस्यों के बीच प्रेम और संपन्नता आने वाली है।
3.सपने में भगवान शिव और मां पार्वती को एक साथ देखने पर जल्द ही अच्छी खबर प्राप्त होती है। सपने में त्रिशूल का दिखना भी शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।
4.सपने में सफ़ेद शिवलिंग देखना बीमारियों से मुक्ति का संकेत है।
5.सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना भगवान शिव के प्रसन्न होने का संकेत है।
6.सपने में शिवलिंग की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।
7.सपने में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित दिखना भाग्योदय का संकेत है।
8.सपने में शिवलिंग देखना विजय, संकटों और समस्याओं का नाश का संकेत है।