1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. माता पिता बनाने के लिए कर रहै हैं बेसब्री से इंतजार तो ये है आपके लिए काम की खबर

माता पिता बनाने के लिए कर रहै हैं बेसब्री से इंतजार तो ये है आपके लिए काम की खबर

अगर आप भी मां बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है और पीरियड मिस होने तक का भी इंतजार नहीं हो पा रहा है। पीरियड मिस होने से पहले ही जानना चाहती है कि आप प्रेगनेंट है या नहीं तो इन लक्षणों से पहचानने में आसानी होगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अगर आप भी मां बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है और पीरियड मिस होने तक का भी इंतजार नहीं हो पा रहा है। पीरियड मिस होने से पहले ही जानना चाहती है कि आप प्रेगनेंट है या नहीं तो इन लक्षणों से पहचानने में आसानी होगी।

पढ़ें :- feed these super foods to children: अपने बच्चों को डेली खिलाएं ये दो सुपरफूड्स तेजी से बढ़ेगी मेमोरी और इम्यूनिटी

पीरियड मिस होने से पहले कुछ लक्षण नजर आने लगते है। जिन्हें आप देख और महसूस करके समझ सकती है कि आप प्रेगनेंट है या नहीं। हल्की ब्लीडिंग से आप जान सकती है कि आप प्रेगनेंट है या आपने कंसीव कर लिया है। जब फर्टिलाइज्‍ड एग आपकी बच्‍चेदानी की लाइनिंग से चिपकने लगता है तो उस प्रोसेस में कुछ ब्‍लड वेसल्‍स फट जाते हैं, जिससे हल्‍की ब्‍लीडिंग महसूस हो सकती है।

इसे आप पीरियड्स के साथ कन्‍फ्यूज न करें, क्‍योंकि पीरियड्स की ब्‍लीडिंग में ब्‍लड फ्लो के साथ निकलता है और पेट या कमर में तेज दर्द होता है। लेकिन इस प्रोसेस में ब्‍लड बहुत हल्‍का आता है और यूट्रस में थोड़ी बहुत क्रैम्पिंग महसूस हो सकती है। हालांकि ये लक्षण हर किसी में नहीं दिखता है। ये लक्षण भी कन्‍सीव करते के तुरंत बाद ही दिख जाता है।

ऐसा इसलिए क्‍योंकि जब एक महिला कन्‍सीव करती है तो उसके बाद बॉडी में हॉर्मोनल चेंजेज होने लगते हैं। इसकी वजह से वजाइना की वॉल मोटी हो जाती है जिसके कारण वजाइना के सेल्‍स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसकी वजह से थोड़ा बहुत डिस्चार्ज हो सकता है। लेकिन अगर आपको डिस्चार्ज के साथ वजाइना में दर्द, जलन या बदबू महसूस हो तो आपको डॉक्‍टर को दिखाना चाहिए।

ये इंफेक्‍शन का लक्षण हो सकता है।जब एक महिला कंसीव कर लेती है तो ब्रेस्‍ट में भी कई तरह के बदलाव महसूस किए जाते हैं। जैसे कि ब्रेस्‍ट में भारीपन या झनझनाहट महसूस होना, या फिर छूने पर दर्द भी हो सकता है।कंसीव करने के बाद महिलाओं की बॉडी में हॉर्मोनल चेंजेज होने लगता है

पढ़ें :- Home decoration: कमरे या घर को खूबसूरत बनाने के लिए पर्दो का चुनाव करते समय ध्यान रखें ये बातें

जिसके कारण थकान होती है। इसमें थोड़ा सा काम करने के बाद आराम करने का मन करता है और महिलाओं को ज्‍यादा देर खड़े होने में भी दिक्‍कत होती है।हालांकि ये लक्षण पहले पीरियड के मिस होने के कुछ दिन पहले दिखता है। मॉर्निंग सिकनेस कुछ महिलाओं को सुबह की बजाय दोपहर या शाम में भी हो सकती है। इसमें उल्‍टी होना, जी मचलना या सब्‍जी छौंकने से बदबू महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...