HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पहले पैसा सत्ताधारी दल के नेताओं की जेब व उनकी तिजोरियों को भरने में लगाया जाता था : सीएम योगी

पहले पैसा सत्ताधारी दल के नेताओं की जेब व उनकी तिजोरियों को भरने में लगाया जाता था : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रायबेरली को कई विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने रायबरेली (Rae Bareli) में 834 करोड़ की 381 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके साथ ही 'जन विश्वास यात्रा' में सम्मिलित होकर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, मां गंगा के अंचल में बसे ऋषि-मुनियों व क्रांतिकारियों की इस भूमि को मैं नमन करता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रायबेरली को कई विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने रायबरेली (Rae Bareli) में 834 करोड़ की 381 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके साथ ही ‘जन विश्वास यात्रा’ में सम्मिलित होकर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, मां गंगा के अंचल में बसे ऋषि-मुनियों व क्रांतिकारियों की इस भूमि को मैं नमन करता हूं।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

आप सभी का यह ऐतिहासिक समर्थन न केवल हमें आह्लादित करता है बल्कि अन्याय व अत्याचार के खिलाफ प्रोत्साहित भी करता है। रायबरेली में राना बेनी माधव बख्श सिंह जी ने कभी भी विदेशी हुकूमत की अधीनता स्वीकार नहीं की थी। वीरा पासी के शौर्य और पराक्रम को कोई भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि, विपक्ष देश की समस्या है। जनता से जुड़े हुए मुद्दे नहीं उठाता, सदैव देश के हितों के साथ कुठाराघात किया है।

देश में आतंकवाद, उग्रवाद, अराजकता, भ्रष्टाचार, जातीय व भाषाई दंगे की जड़ है विपक्ष। उन्होंने कहा कि, वर्ष 2005 में तत्कालीन सरकार ने राम सेतु तोड़ने की साजिश रची थी। सुप्रीम कोर्ट के शपथ-पत्र में भगवान श्रीराम को मिथक व काल्पनिक कहने वाले लोग इस देश में शासन कैसे कर सकते हैं?

मुख्यमंत्री ने कहा कि, वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केवल 18,000 आवास स्वीकृत हुए थे, जो आवंटित भी नहीं हुए थे। वर्ष 2017 से अब तक हम 43 लाख गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध करा चुके हैं। साथ ही कहा कि, प्रदेश में पैसा पहले भी था, लेकिन तब वह पैसा सत्ताधारी दल के नेताओं की जेब व उनकी तिजोरियों को भरने में लगाया जाता था। आज जब उनकी दीवारों को तोड़कर वही पैसा निकाला जा रहा है तो वे सफाई दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...