1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Earthquake: पूर्वोत्तर में तेज भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

Earthquake: पूर्वोत्तर में तेज भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। असम सरकार के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उनकी तरफ से बताया गया कि, पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Earthquake: पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। असम सरकार के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उनकी तरफ से बताया गया कि, पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, अभी तक इस भूकंप में किसी प्रकाश की जनहानि नहीं हुई है। भूकंप रविवार शाम 4.41 बजे आया है और इसका केंद्र उदलगुरी जिले में था।

पढ़ें :- मुरादाबाद में BJP मेयर विनोद अग्रवाल की अपनी ही सरकार के बुलडोजर से मचा भूचाल, प्रदेश अध्यक्ष से लगाई सम्मान बचाने गुहार

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही असम के सोनितपुर में 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। असम का इलाका भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यह पूर्वी हिमालय पर्वतमाला में यूरेशियन और सुंडा प्लेटों के टकराव की स्थिति पर स्थित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...