1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of eating dates: सर्दियों में डेली बस दो खजूर खाने से होते हैं शरीर को ये चौंकाने वाले फायदे

Benefits of eating dates: सर्दियों में डेली बस दो खजूर खाने से होते हैं शरीर को ये चौंकाने वाले फायदे

खजूरे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर को न सिर्फ ताकत मिलती है बल्कि इसमें मौजूद तमाम पोषक तत्व शरीर को अन्य दिक्कतों से भी दूर रखते है। खजूर में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन और पेट दोनो बेहतर होते है। कब्ज जैसी दिक्कतों में राहत देता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating dates:  खजूरे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर को न सिर्फ ताकत मिलती है बल्कि इसमें मौजूद तमाम पोषक तत्व शरीर को अन्य दिक्कतों से भी दूर रखते है। खजूर में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन और पेट दोनो बेहतर होते है। कब्ज जैसी दिक्कतों में राहत देता है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करन से शरीर को एनर्जी मिलती है। सुबह सुबह अगर इसका सेवन कर लिया जाए तो पूरा दिन एनर्जी महसूस होती रहती है। खजूर में फोलेट औऱ विटामिन बी पायाजाता है जो दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।

इसका सेवन करने से मेमोरी बेहतर होती है और एकाग्रता आती है। पढ़ने वाले बच्चों को तो जरुर इसका सेवन करना चाहिए। दिमागी हेल्थ बेहतर होती है। मेमोरी बढ़ती है। इसके अलावा खजूर में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूत करता है।

जिन लोगो को ब्लड प्रेशर की दिक्कत रहती है उनके लिए भी खजूर फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में हेल्प करता है। इसके अलावा जिन्हे खून की कमी होती है उन्हें भी खजूर का सेवन करना चाहिए। इससे एनीमिया जैसे रोग से बचाव करता है। शरीर की कमजोरी को दूर करने में हेल्प करता है। वजन भी बढ़ाता है।

पढ़ें :- Summer Tips : गर्मियों में सेहत का खयाल ऐसे रखें अपनी, आहार में शामिल करें ये चीजें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...