1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा नेता विनय शंकर तिवारी के घर ईडी ने की छापेमारी, पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के हैं बेटे

सपा नेता विनय शंकर तिवारी के घर ईडी ने की छापेमारी, पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के हैं बेटे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा नेता विनय तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने ये छापेमारी लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य ठिकानों पर की है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गयी है। कहा जा रहा है कि, गंगोत्री एंटरप्राइजेज के द्वारा लोन में की गई हेराफेरी को लेकर ये कार्रवाई की गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा नेता विनय तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने ये छापेमारी लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य ठिकानों पर की है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गयी है। कहा जा रहा है कि, गंगोत्री एंटरप्राइजेज के द्वारा लोन में की गई हेराफेरी को लेकर ये कार्रवाई की गयी है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, ईडी ने लखनऊ, गोरखपुर, अहमदाबाद, गुरुग्राम और गौतमबुद्धनगर के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। गोरखपुर में विनय तिवारी के घर और लखनऊ में महानगर स्थित गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तर पर छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि, ये छापेमारी तिवारी की गंगोत्री एंटरप्राइजेज के द्वारा 1100 करोड़ के लोन में की गई हेराफेरी को लेकर की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...