दोनों ही जोड़ियां अभी भी साथ हैं। एजाज खान और पवित्रा पुनिया के फैंस आज भी इन्हें बहुत प्यार करते हैं और दोनों समय-समय पर अपने खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।
नई दिल्ली: बिग बॉस 14′ को खत्म हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन शो में बने कपल्स का जलवा खत्म नहीं हो रहा है। फिर चाहे वो अली गोनी और जैस्मिन भसीन हों या फिर एजाज खान और पवित्रा पुनिया। दोनों ही जोड़ियां अभी भी साथ हैं।
एजाज खान और पवित्रा पुनिया के फैंस आज भी इन्हें बहुत प्यार करते हैं और दोनों समय-समय पर अपने खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। सामने आया रोमांटिक वीडियो एजाज खान और पवित्रा पुनिया का एक वीडियो सामने आया है।
दोनों वीडियो में साथ में डांस करते और रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। दोनों ही वीडियो में ऑल व्हाइट आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। एजाज पवित्रा को गाल पर किस भी करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को पवित्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। पवित्रा और एजाज की जोड़ी वीडियो में कमाल लग रही है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- आयुष शर्मा की जगह किसी कुत्ते को लॉन्च कर देना चाहिए, वाले ट्रोलर्स के बयान पर रो पड़े एक्टर
एजाज खान और पवित्रा पुनिया का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ‘बिग बॉस 14’ के घर में भी फैंस को दोनों का प्यार देखने को मिला था। वहीं से ही जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई थी। एजाज ने घर के अंदर ही पवित्रा के लिए प्यार का इजहार किया था। दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताते नजर आते हैं।