1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इनके बूथों का चुनाव रद्द हो और ऑडियो सबूतों के आधार पर लोकतंत्र के दुश्मनों तत्काल निलंबित करे चुनाव आयोग : अखिलेश यादव

इनके बूथों का चुनाव रद्द हो और ऑडियो सबूतों के आधार पर लोकतंत्र के दुश्मनों तत्काल निलंबित करे चुनाव आयोग : अखिलेश यादव

Milkipur Bypoll 2025 : यूपी  के अयोध्या जिले (Ayodhya District) में मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Assembly Seat) पर मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक ऑडियो अपने एक्स पोस्ट पर शेयर किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Milkipur Bypoll 2025 : यूपी  के अयोध्या जिले (Ayodhya District) में मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Assembly Seat) पर मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक ऑडियो अपने एक्स पोस्ट पर शेयर किया है।

पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7060 SoC और 50MP Sony AI रियर कैमरा के साथ Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च, चेक करें स्पेक्स और कीमत

उन्होंने लिखा कि ये है पीठासीन अधिकारियों की सच्चाई का स्टिंग ऑपरेशन जो सत्ताधारी के लिए फ़र्ज़ी मतदान का टार्गेट पूरा कर रहे हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लिखा कि इन बूथों पर तुरंत चुनाव रद्द किया जाए और इन्हें प्रथमदृष्ट्या आडियो सबूतों के आधार पर निलंबित किया जाए और फिर उचित न्यायिक कार्रवाई के बाद बर्खास्त भी। अधिकारियों की चुनावी धांधली और हेराफेरी के ऐसे और भी वीडियो-ऑडियो आ रहे हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में उलझाए रखा : पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि जब इनकी नौकरी जाएगी और समाज में बदनामी होगी शायद तब इनका ईमान और ज़मीर जागेगा। सरकार इनका इस्तेमाल करके अपना हाथ झाड़ लेगी, तब ये जेलों में होंगे और अपने समाज, परिवार और बच्चों की नज़र में अपमान की ज़िंदगी जीएंगे। हम उन सब ईमानदार और सच्चे अधिकारियों की प्रशंसा करते हैं, जिन्होंने भाजपा पार्टी ऑफ़िस से दिये गये ‘फ़र्ज़ी मतदान के टार्गेट’ को मानने से इंकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग लोकतंत्र के ऐसे दुश्मनों का तत्काल संज्ञान ले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...