HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Elon Musk News: एलन मस्क को लगा बड़ा झटका, अब छिन गया ये ताज

Elon Musk News: एलन मस्क को लगा बड़ा झटका, अब छिन गया ये ताज

दुनिया के सबसे अमीरों में गिने जाने वाले एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। अब उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीरों में नहीं होगी। एलन मस्क से ये ताज बर्नार्ड अरनॉल्ट ने ले ली है। वे अब दुनिया के सबसे धनी बन गए हैं। बता दें कि, एलन मस्क को ये बड़ा झटका ट्विटर के अधिग्रहण के बाद लगा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Elon Musk News: दुनिया के सबसे अमीरों में गिने जाने वाले एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। अब उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीरों में नहीं होगी। एलन मस्क से ये ताज बर्नार्ड अरनॉल्ट ने ले ली है। वे अब दुनिया के सबसे धनी बन गए हैं। बता दें कि, एलन मस्क को ये बड़ा झटका ट्विटर के अधिग्रहण के बाद लगा है।

पढ़ें :- Duplicate Pan Card : गायब होने पर ऐसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड, जानें पूरा तरीका

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अरनॉल्ट फैशन की दिग्गज कंपनी LVMH के प्रमुख हैं। 51 साल के एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। उनकी कुल संपत्ति 168.5 अरब डॉलर की रह गई है, जबकि 73 वर्षीय अरनॉल्ट की संपत्ति का मूल्य सोमवार सुबह 172.9 अरब डॉलर था।

अरनॉल्ट की संपत्ति में 48 फीसदी योगदान एलवीएमएच का है। फोर्ब्स के अनुसार लगभग 70 फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के समूह के मालिक हैं। बता दें कि, एलन मस्क के लिए आर्थिक दृष्टि से ये साल खराब रहा है। उनकी संपत्ति के मूल्य में भारी गिरावट आई है।

हाल ही उन्होंने 44 अरब डॉलर विश्व की अग्रणी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इसके बाद उनकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट से उन्हें आर्थिक झटका लगा है। उनकी प्रमुख कंपनी टेस्ला के शेयर में इस वर्ष 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

पढ़ें :- UK Kirtan recognition : ब्रिटेन में पहली बार कीर्तन 'सिख पवित्र संगीत' के रूप में मिली मान्यता, एमटीबी पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...