1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Eucalyptus Leaves : नीलगिरी के पत्ते सेहत की रखवाली करते हैं, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Eucalyptus Leaves : नीलगिरी के पत्ते सेहत की रखवाली करते हैं, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

स्वास्थ्य की देखभाल के लिए नीलगिरी के पत्ते सेहत की रखवाली करते हैं। नीलगिरी अंग्रेजी में यूकेलिप्टस कहते है। अपनी लकड़ी और तेल के कारण यह पौधा बहुत महत्वपूर्ण है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Eucalyptus Leaves : स्वास्थ्य की देखभाल के लिए नीलगिरी के पत्ते सेहत की रखवाली करते हैं। नीलगिरी अंग्रेजी में यूकेलिप्टस कहते है। अपनी लकड़ी और तेल के कारण यह पौधा बहुत महत्वपूर्ण है। नीलगिरी के पौधे मुख्यत: ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और भारत के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। इसके पत्ते में कई बीमारियों को ठीक करने क्षमता होती है। नीलगिरी की ताजा पत्तियों को तोड़कर इससे तेल बना कर विभिन्न रोगों के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल एंटीसेप्टिक और उत्तेजक औषधियों के तौर पर किया जा सकता है। यह हृदय गति को बढ़ाने और अनियंत्रित दिल की गति को नियंत्रित करने में भी लाभकारी होता है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

1.नीलगिरी के तेल को दर्द और सूजन के लिए स्किन पर लगाया जाता है।
2.नीलगिरी के तेल में मौजूद केमिकल दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं।
3.नीलगिरी का तेल उन रसायनों को भी अवरुद्ध करता है, जो अस्थमा का कारण बनते हैं।
4.नीलगिरी का तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो सांस की नली से बैक्टीरिया को नष्ट करने में मददगार हैं।
5.नीलगिरी का तेल गले से कफ और बलगम को दूर करता है।
6.नीलगिरी तेल को स्किन पर कभी सीधे न लगाएं। इसे किसी दूसरे तेल में मिलाकर ही लगाना सही होता है।
7.अगर आपको किसी हर्बल से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...