1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इंदौर में EV चार्जिंग ने निगल ली 8 जिंदगियां, लॉक सिस्टम बना मौत का जाल

इंदौर में EV चार्जिंग ने निगल ली 8 जिंदगियां, लॉक सिस्टम बना मौत का जाल

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार सुबह 4बजे एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग के दौरान आग लगने के कारण एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घर में खड़ी EV कार चार्ज हो रही थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और गाड़ी में आग लग गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार सुबह 4बजे एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग के दौरान आग लगने के कारण एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घर में खड़ी EV कार चार्ज हो रही थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखे गैस सिलेंडर भी फटने लगे, जिससे हालात और बिगड़ गए।

पढ़ें :- Bahraich News : किसान ने गड़ासे से काटकर दो किशोरों की हत्या, फिर पत्नी और बच्चियों संग दी जान, छह मौतों से गांव में मचा कोहराम

घर मे इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम (Electronic Locking System) लगा था, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। आग लगने के कारण बिजली चली गई घर में मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन इसी दौरान बिजली चली गई और इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम (Electronic Locking System)  काम करना बंद कर गया। दरवाजा नहीं खुल पाने की वजह से लोग अंदर ही फंस गए और आग की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22), सुमन (60), मनोज (65), सिमरन (30), राशि सेठिया (12) और टीनू (35) की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में सौरभ पुगलिया, आशीष और हर्षित पुगलिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने की असली वजह के साथ-साथ सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पड़ताल जारी है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...