1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुविधा बहाल: भैरहवा भंसार से निजी वाहनों का आवागमन फिर शुरू

सुविधा बहाल: भैरहवा भंसार से निजी वाहनों का आवागमन फिर शुरू

सुविधा बहाल: भैरहवा भंसार से निजी वाहनों का आवागमन फिर शुरू

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जेन-जेड आंदोलन के दौरान हुई आगजनी और तोड़फोड़ से क्षतिग्रस्त भैरहवा भंसार (कस्टम) कार्यालय में सोमवार से भारतीय दोपहिया और चारपहिया वाहनों का भंसार कार्य पुनः शुरू हो गया है। सुविधा बहाल होते ही नेपाल जाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। सुबह से ही कार्यालय परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया

गौरतलब है कि मालवाहक ट्रकों और विदेशी पर्यटकों का आवागमन दो दिन पहले ही शुरू कर दिया गया था।

भैरहवा भंसार कार्यालय प्रमुख शिवलाल न्यौपाने ने बताया कि फिलहाल कस्टम शुल्क जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शुल्क वसूली पूर्व की तरह पुरानी व्यवस्था से शुरू कर दी जाएगी।

पढ़ें :- 'धर्मयुद्ध फ्लॉप' की खबरों पर शंकराचार्य का तीखा बयान, बोले- गोमुख से निकलने वाली गंगा की छोटी धारा आगे बन जाती है सहस्त्रधारा...

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...