1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Falgun 2024 : आज से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास , नियमित रूप से शिवलिंग पर अर्पित करें जल

Falgun 2024 : आज से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास , नियमित रूप से शिवलिंग पर अर्पित करें जल

फाल्गुन माह का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक रूप से विशेष महत्व है। फाल्गुन महीने का आरंभ 25 फरवरी से शुरू हो रहा है और 25 मार्च को होली के साथ इसका समापन होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Falgun 2024 : फाल्गुन माह का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक रूप से विशेष महत्व है। फाल्गुन महीने का आरंभ 25 फरवरी से शुरू हो रहा है और 25 मार्च को होली के साथ इसका समापन होगा। महाशिवरात्रि भी इस महीने मनाई जाती है। इस खास मौके पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। फाल्गुन में चंद्र देव की भी विशेष पूजा की जाती है। इस महीने में चंद्रमा की पूजा करने से यह मानसिक तनाव दूर हो सकता है।  फाल्गुन माह  में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। फाल्गुन माह के दौरान नियमित रूप से शिवलिंग पर जल के साथ पीले पुष्प भी अर्पित करने चाहिए,साथ ही शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

इस माह का आगमन ही हर वातावरण में रंगों की छंटा प्रतीत होती है। मौसम में मन को भा लेने वाला जादू सा छाया होता है। इस माह के दौरान प्रकृति में अनूपम छटा बिखरी होती है। इस मौसम में चंद्रमा के जन्म से संबंधित पौराणिक आख्यान भी मौजूद हैं, इसी कारण इस माह में चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है।

फाल्गुन लगने के साथ ही शहर में जगह-जगह मंदिरों में भगवान के सामने फागोत्सव खेला जाएगा।  इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होते हैं। जिस कारण इस महीने का नाम फाल्गुन कहा जाता है। मान्यता है कि इस महीने में दान करने से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

 

 

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...