पंजाब के मशहूर गायक यो यो हनी सिंह (Famous singer Honey Singh) ने अपने भतीजे विदित ओलक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविवार तड़के पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में विदित की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 3:30 बजे हुए इस हादसे में विदित के साथ उनके दोस्त आरव तलवार की भी मौत हो गई।
नई दिल्ली। पंजाब के मशहूर गायक यो यो हनी सिंह (Famous singer Honey Singh) ने अपने भतीजे विदित ओलक (Nephew Vidit Olak) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविवार तड़के पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में विदित की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 3:30 बजे हुए इस हादसे में विदित के साथ उनके दोस्त आरव तलवार की भी मौत हो गई।
हनी सिंह ने भतीजे के निधन पर जताया दुख
सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने भतीजे के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा ‘यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है… अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।’

हादसे में गई जान
बता दें कि जालंधर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवकों की फॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवकों की जान चली गई।
विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे सिंगर
मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हनी सिंह (Honey Singh) म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड (Music company Speed Records) के साथ काम कर चुके हैं। इसी वजह से वह विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी (Baradari Police Station) की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, कार बीएमसी चौक की ओर से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के समय कार में कुल पांच युवक सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। थाना प्रभारी साहिल चौधरी (Station House Officer Sahil Chaudhary) ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस से आगे की कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के शव परिवारों को सौंप दिए गए।