1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Farmers Protest 2024 : किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का एलान

Farmers Protest 2024 : किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का एलान

संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने कहा कि खेती में कॉरपोरेट लूट व 13 महीने के आंदोलन के बाद मानी गई छह मांगों को पूरा न करने के खिलाफ किसानों में भारी आक्रोश है। जिला सचिव मास्टर जगरोशन (District Secretary Master Jagroshan) ने बताया कि केंद्र सरकार अपने वायदे के अनुसार एमएसपी (MSP) जारी कर वैधानिक गारंटी दें।

By संतोष सिंह 
Updated Date

भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने कहा कि खेती में कॉरपोरेट लूट व 13 महीने के आंदोलन के बाद मानी गई छह मांगों को पूरा न करने के खिलाफ किसानों में भारी आक्रोश है। जिला सचिव मास्टर जगरोशन (District Secretary Master Jagroshan) ने बताया कि केंद्र सरकार अपने वायदे के अनुसार एमएसपी (MSP) जारी कर वैधानिक गारंटी दें।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

लखीमपुर खीरी के किसानों को मिले न्याय 

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के किसानों को न्याय मिले, बिजली बिल 2022 (Electricity Bill 2022) वापस हो, एडवांस सिक्योरिटी के नाम पर घरेलू व कॉमर्शियल उपभोक्ताओं की लूट को बंद किया जाए, आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को शहीद का दर्जा मिले।

16 फरवरी के भारत ग्रामीण बंद का आह्वान

2022-23 और 2023-24 का बकाया मुआवजा व बीमा जारी हो। नहरे में टेल तक महीने में 7 दिन पानी पहुंचे, सभी किसानों मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए। 16 फरवरी के भारत ग्रामीण बंद (Bharat Bandh on 16 February) के लिए भेरा, जेनावास, सिढाण।मंढाण, खावा, भारीवास, पटौदी, संडवा आदि गांव के किसानों से संपर्क साधा। जनसंपर्क अभियान में रणधीर सांगवान, महावीर सिंह, राजेश सिहाग, धूपसिंह ईशरवाल, जयबीर मूंड शामिल रहे।

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...