HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. न्यूयॉर्क में आतंकी हमले की आशंका: मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध हुई फायरिंग, कई लोग गंभीर रूप से घायल

न्यूयॉर्क में आतंकी हमले की आशंका: मेट्रो स्टेशन पर अंधाधुंध हुई फायरिंग, कई लोग गंभीर रूप से घायल

न्यूयॉर्क के ब्रूकनिल में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां पर एक रेलवे स्टेशन पर कई लोगों को गोलियों से भून दिया गया है। शहर के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है। इसके साथ ही कई जगहों पर धमाकें की भी खबर सामने आ रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के ब्रूकनिल में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां पर एक रेलवे स्टेशन पर कई लोगों को गोलियों से भून दिया गया है। शहर के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है। इसके साथ ही कई जगहों पर धमाकें की भी खबर सामने आ रही है।

पढ़ें :- 'प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की पीड़िताओं की सहायता करें...' राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम को लिखी चिट्ठी

वहीं, इस घटना की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें खून से लथपथ लोग दिख रहे है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कम से कम पांच लोगों को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला व्यक्ति एक गैस मास्क और एक नारंगी के निर्माण स्थल वाले कपड़े पहने हुए था। वह मौके से फरार हो गया और पकड़ा नहीं गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 13 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई ट्रेनें बाधित हैं। घटना स्‍थल पर कई लोगों के खून से लथपथ होने और फर्श पर लेटे होने की जानकारी मिली है। हमलावर अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने बताया है कि हमलावर पांच फीट पांच इंच का एक व्‍यक्ति है जिसकी तलाश की जा रही है। गैस मास्‍क पहने इसी व्‍यक्ति ने फायरिंग के बाद स्‍मोक ग्रेनेड फेंका था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...