1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. feed these super foods to children: अपने बच्चों को डेली खिलाएं ये दो सुपरफूड्स तेजी से बढ़ेगी मेमोरी और इम्यूनिटी

feed these super foods to children: अपने बच्चों को डेली खिलाएं ये दो सुपरफूड्स तेजी से बढ़ेगी मेमोरी और इम्यूनिटी

औषधि गुणों से भरपूर आंवला का सेवन करने से सेहत को अद्भूद फायदे होते है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं शहद में एंटी बेक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाये जाते है। इन दोनो का सेवन करने से मेंटली और फिजिकली हेल्थ अच्छी होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

औषधि गुणों से भरपूर आंवला का सेवन करने से सेहत को अद्भूद फायदे होते है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं शहद में एंटी बेक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाये जाते है। इन दोनो का सेवन करने से मेंटली और फिजिकली हेल्थ अच्छी होती है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट बोला- 54000 करोड़ की डिजिटल धोखाधड़ी सरासर डकैती, कुछ बैंक भूल रहे अपनी जिम्मेदारी

आंवले में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो बच्चो की इम्यूनिटी बेहतर करने में हेल्प करता है। इसके अलावा बच्चों के पाचन को भी बेहतर करता है। आंखों की रोशनी से लेकर बालों को भी मजबूत करने में हेल्प करता है। इसके अलावा सर्दी, खांसी और संक्रमण से भी बच्चों को दूर रखने में हेल्प करता है।

जो बच्चे चिप्स, जूस, पिज्जा बर्गर जैसे जंक फूड का खूब सेवन करते है उनके लिए फायदेमंद होता है। आंवले का सेवन करने से पाचन बेहतर करता है और कब्ज व अपच से छुटकारा दिलाता है। आंतो को हेल्दी रखता है।

शहद में सुक्रोज,ग्लूकोज और फुक्टोज के साथ नेचुरल शुगर होती है। बच्चों को इसका सेवन कराने से एनर्जी मिलती है। इसके अलावा शहद और आंवला का बच्चों को सेवन कराने से उनका दिमाग तेज होता है। मेंटल हेल्थ अच्छी होती है और मेमोरी बढ़ती है।
अक्सर बच्चों को खेलते समय चोट लग जाती है। शहद का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण चोट को जल्दी ठीक करने में मदद करती है और सूजन को भी कम करती है।

पढ़ें :- 'तुम कौन सी जाति की हो? मैं तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा...' HDFC बैंक की महिला कर्मचारी का दावा, सहकर्मी के पति ने कही थीं ये बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...