राहुल गांधी ने कहा कि, FIR हो, मुकदमा दर्ज हो , Privilege प्रस्ताव लाएं-मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा। किसान हिंदुस्तान की नींव हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से ट्रेड डील करके हमारे किसानों के साथ धोखा किया है।
नई दिल्ली। ट्रेड डील और एपस्टीन फाइल को लेकर सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। अब भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। इसको लेकर राहुल गांधी ने कहा कि, FIR हो, Privilege प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा।
राहुल गांधी ने कहा कि, FIR हो, मुकदमा दर्ज हो , Privilege प्रस्ताव लाएं-मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा। किसान हिंदुस्तान की नींव हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से ट्रेड डील करके हमारे किसानों के साथ धोखा किया है।
FIR हो,
मुकदमा दर्ज हो या
Privilege प्रस्ताव लाएं – मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है।
अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे। pic.twitter.com/gNVMEYFp3i
पढ़ें :- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव लोकसभा में किया पेश
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2026
कई वर्षों से विदेशियों की नजर हमारे कृषि बाजार पर थी, जिसे नरेंद्र मोदी ने डील कर खोल दिया है, क्योंकि ट्रंप ने उनके गले पर चोक लगा रखा है। पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैं और उन्होंने देश को बेच दिया है। मगर हम किसानों के साथ खड़े हैं और उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।