1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Vacancy: खाद्य निगम ने 4 हजार से भी ज्यादा ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले करें अप्लाई

Vacancy: खाद्य निगम ने 4 हजार से भी ज्यादा ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले करें अप्लाई

भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 में विभिन्न पदों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Food Corporation of India Recruitment: भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 में विभिन्न पदों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है।

पढ़ें :- 04 october ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

आपको बता दें, बोर्ड ने अभी तक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन की तारीखों का खुलासा नहीं किया है। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए निगम की ऑफिशियल भर्ती पोर्टल recruitmentfci.in और ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in चेक कर सकते हैं।

आवश्यक जानकारी 

भारतीय खाद्य निगम द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने ग्रुप 2, ग्रुप 3 और ग्रुप 4 के माध्यम से 4710 पदों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ग्रुप 2 में 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप 3 में 2521 और ग्रुप 4 (चौकीदार) में 2154 पदों को भरा जाएगा।

योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

पढ़ें :- Nobel Prize 2023 : फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को मिला अवॉर्ड

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद संबंधित जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...