HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नए वर्ष 2023 की स्वागत के लिए लुंबिनी में खाना महोत्सव,तैयारी पूरी

नए वर्ष 2023 की स्वागत के लिए लुंबिनी में खाना महोत्सव,तैयारी पूरी

नए वर्ष 2023 की स्वागत के लिए लुंबिनी में खाना महोत्सव,तैयारी पूरी,भारतीय पर्यटकों को लुंबिनी में मिलेगी विशेष सुविधा, रात भर झूमेंगे लोग

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

भारतीय पर्यटकों को लुंबिनी में मिलेगी विशेष सुविधा, रात भर झूमेंगे लोग

पढ़ें :- नवरात्रि के दौरान विंध्याचल धाम स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव, श्रद्धालु यहां देखें लिस्ट

सोनौली महराजगंज:: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लुंबिनी में नूतन वर्ष 2023 का स्वागत करने के लिए लुंबिनी होटल संघ अभी से फूड फेस्टिवल,सड़क पर खाना और सड़क पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी में जुट गया है। इस महोत्सव में खासकर भारत से आने वाले पर्यटकों को विशेष छूट दी जायेगी ।

लुंबिनी स्थित होटल बुद्ध ग्राम में आयोजित भारत और नेपाल के पत्रकारों के साथ कार्यक्रम को साझा करते हुए लुंबिनी होटल संघ के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ज्ञवली ने अपनी टीम के लोगों के साथ बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लुंबिनी सांस्कृतिक महोत्सव तथा नौवा फूड फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

लुंबिनी में सड़क पर खाना और सड़क पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पड़ोसी राष्ट्र भारत से लुंबिनी में भारतीय पर्यटको को लाने के लिए ककरहवा बॉर्डर, सोनौली बॉर्डर सहित कई अन्य बॉर्डर पर विशेष सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। भारतीय पर्यटकों को नेपाल में आने में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लुंबिनी में रात रुकने वाले भारतीय पर्यटकों को 30% की विशेष छूट दी जाएगी। भारतीय पर्यटक अपने परिवार के साथ पूरी तरह से इस कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

श्री ज्ञवाली ने यह भी बताया कि इस महोत्सव का खास आकर्षण सड़क में ही राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित भोजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद उठा सकेंगे।

पढ़ें :- यूपी एसटीएफ में तैनाती पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल, कहा-10 फीसदी वालों को 90 फीसदी तैनाती

उन्होंने यह भी बताया कि इस महोत्सव में भारत से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। यहां 31 दिसंबर  2022 को अलविदा कहते हुए नूतन वर्ष 2023 का भव्य रुप से नाचते गाते हुए स्वागत किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से लुंबिनी होटल संघ  के पुरुषोत्तम आर्याल, मिथुन मान श्रेष्ठ, लीलामणि शर्मा, किरण प्रसाद कंडेल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...