1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Ayurveda: छोटी मोटी दिक्कतों के लिए दवाओं की जगह इन औषधीय गुणों से भरपूर पौधों की पत्तियों का करें इस्तेमाल, नही होगा कोई साइड इफेक्ट

Ayurveda: छोटी मोटी दिक्कतों के लिए दवाओं की जगह इन औषधीय गुणों से भरपूर पौधों की पत्तियों का करें इस्तेमाल, नही होगा कोई साइड इफेक्ट

बदलते मौसम और सर्दियों में छोटी मोटी बीमारियां और हेल्थ से संबंधित समस्याएं किसी न किसी को लगी रहती हैं। ऐसे में हर छोटी मोटी दिक्कत में दवा खाना सेहत को किसी न किसी तरह से नुकसानदायक साबित हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बदलते मौसम और सर्दियों में छोटी मोटी बीमारियां और हेल्थ से संबंधित समस्याएं किसी न किसी को लगी रहती हैं। ऐसे में हर छोटी मोटी दिक्कत में दवा खाना सेहत को किसी न किसी तरह से नुकसानदायक साबित हो सकता है। पुराने समय में ऐसी छोटी मोटी दिक्कतों के लिए दादी नानी आर्युर्वेदिक जड़ी बूटियों या फिर औषधिय गुणों वाले पेड़ पौधों का सहारा लेकर उपचार किया करती थी।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़ पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करने से आप इनसे छुटकारा तो पा ही सकती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो बीमारियों से आपको दूर रखता है।

ऐसा ही एक पौधा है गिलोय। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है। साथ ही डेली सुबह इसके पत्तों का सेवन करने से तमाम बीमारियों से रक्षा करती है।

इसके अलावा एक और पौधा है शतावरी का जिसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को तमाम समस्याओं से तो दूर रखता ही है बल्कि शारीरिक क्षमता को भी बढ़ाता है। डेली इसका इस्तेमाल करने से मांसपेशियां मजबूत होती है।

ब्रह्मी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग खासियत मौजूद होती है। इससे अल्जाइमर और शुगर की दिक्कत में आराम मिती है। साथ ही शरीर में सूजन को कम करने में भी हेल्प करती है।
आजकल कई घरों में हल्दी का भी पौधा लगाया जाता है। हल्दी खाने में स्वाद और रंग के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। शरीर की तमाम दिक्कतों को तो फायदा करता ही है घाव को भी भरने में हेल्प करती है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...