HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने ज्वॉइन की बीजेपी, 12 मार्च को भेजा था कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने ज्वॉइन की बीजेपी, 12 मार्च को भेजा था कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आज भाजपा की सदस्यता ली है। किरण कुमार रेड्डी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। किरण रेड्डी ने बीती 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी (Former Chief Minister Kiran Kumar Reddy) ने आज भाजपा (BJP) की सदस्यता ली है। किरण कुमार रेड्डी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण की है। किरण रेड्डी ने बीती 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को अपना इस्तीफा भेजा था।

पढ़ें :- आप इस चुनाव में अपना वोट, देश और अपने भविष्य के लिए दीजिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

उसके बाद से ही किरण रेड्डी के भाजपा (BJP) में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थी। वहीं, आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दक्षिण की राजनीति में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही भाजपा के लिए यह एक बड़ी सफलता है।

किरण रेड्डी (Kiran Kumar Reddy) के भाजपा (BJP) की सदस्यता लेने के बाद कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किरण कुमार रेड्डी के परिवार के कई सदस्य कांग्रेस में थे। कुछ समय पहले जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम मोदी से प्रभावित हैं। आज वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेंगे। विधायक और मंत्री के रूप में उनकी छवि बहुत साफ रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...