1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का बनाया गया सीईओ

UP के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का बनाया गया सीईओ

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को राज्य के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति उन्हें राज्य के विकास योजनाओं को गति देने और नीतिगत सुधारों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को राज्य के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति उन्हें राज्य के विकास योजनाओं को गति देने और नीतिगत सुधारों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हुमायूं कबीर को दी चेतावनी, बोले- बाबर के नाम पर मस्जिद बनाई तो उसका भी वही हाल होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एसटीसी को राज्य की आर्थिक प्रगति का प्रमुख इंजन बनाने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है। नियुक्ति अगले 3 साल के लिए की गई है। राज्य योजना विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि, मनोज कुमार सिंह रिटायर आईएएस अधिकारी हैं और वो 1988 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर से हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में इनकी गिनती होती है। उन्होंने गौतम बुद्धनगर, पीलीभीत, मुरादाबाद, अलीगढ़ और ललितपुर जैसे जिलों में जिलाधिकारी के रूप में सेवा दी है।

पढ़ें :- “सेवा भारती ने स्कूली बच्चों में जगाई जागरूकता—बाल विवाह रोकने का दिया सशक्त संदेश”
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...