HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नहीं रहे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस

नहीं रहे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली (Former Minister Gurmukh Singh Bali) का शुक्रवार रात नई दिल्ली में निधन (died in new delhi) हो गया। वे 67 वर्ष के थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली (Former Minister Gurmukh Singh Bali) का शुक्रवार रात नई दिल्ली में निधन (died in new delhi) हो गया। वे 67 वर्ष के थे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बाली ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) में शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

बेटे रघुबीर सिंह बाली ने दी जानकारी 

बाली के निधन की खबर उनके बेटे रघुबीर सिंह बाली ने शनिवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बाली के निधन पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि बाली की पार्थिव देह को हिमाचल लाया जाएगा, जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। बाली का जन्म 27 जुलाई 1954 को कांगड़ा में हुआ था। वे प्रदेश के खाद्य आपूर्ति, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रह चुके थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...