HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव कांग्रेस में शामिल, अजय कुमार लल्लू ने दिलाई सदस्यता

सपा के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव कांग्रेस में शामिल, अजय कुमार लल्लू ने दिलाई सदस्यता

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पढ़ें :- बैठक में बवाल:जिला पंचायत की मीटिंग में आपस में भिड़े भाजपा विधायक,जमकर हुई नोकझोंक,देखिए Video

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता कराह रही है। बेरोजगारी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि सरकार इन सब चीजों से ध्यान हटाकर आइस पाइस खेल रही है।

वहीं, अदिति सिंह के बयान कि योगी मेरे राजनीति गुरू हैं पर उन्होंने कहा कि अदिति सिंह के खिलाफ याचिका दायर है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को गुमराह कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- महराजगंज में बाढ की जमीनी हकीकत जानने निकले डीएम व एसपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...