HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ओ तेरी!! पहले जानी दुश्मन अब पक्की सहेली, शर्लिन- राखी को देती नजर आई kiss

ओ तेरी!! पहले जानी दुश्मन अब पक्की सहेली, शर्लिन- राखी को देती नजर आई kiss

राखी सावंत (Rakhi sawant) इन दिनों कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। उन्होंने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाए थे और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sherlyn Supports Rakhi : राखी सावंत (Rakhi sawant) इन दिनों कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। उन्होंने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाए थे और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- शादी के बाद घर में झाड़ू पोछा करते दिखे आमिर खान के दामाद, वीडियो ने किया फैन्स को हैरान

लेकिन, इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत जो पहले कभी एक दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करती थी वह अब अच्छे दोस्त बन गए हैं।

रखी शार्लिन में हुई पक्की दोस्ती

आदिल खान दुर्रानी के जेल जाने के बाद अब दो दुश्मन एक हो गए हैं। जी हां राखी सावंत की एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ दिन-ब-दिन दोस्ती बढ़ती जा रही है। अब ये सब देखकर यूजर्स अपना माथा पीट रहे हैं। राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाए पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आए।

अब राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स दोनों को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्ट्रेस से काफी देर तक पूछताछ की थी। अब ये सब होने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...