1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. France Marine Le Pen : मरीन ले पेन गबन मामले में दोषी करार, खतरे में पोलिटिकल फ्यूचर

France Marine Le Pen : मरीन ले पेन गबन मामले में दोषी करार, खतरे में पोलिटिकल फ्यूचर

पेरिस की एक अदालत ने सोमवार को यूरोपीय संघ के धन के गबन के आरोप में दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को दोषी ठहराया। अभी सजा की घोषणा नहीं की गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

France Marine Le Pen :  पेरिस की एक अदालत ने सोमवार को यूरोपीय संघ के धन के गबन के आरोप में दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को दोषी ठहराया। अभी सजा की घोषणा नहीं की गई है। खबरों के अनुसार, दोषसिद्धि से 2027 के फ्रांसीसी राष्ट्रपति चुनाव(2027 French presidential election) में उनकी संभावित उम्मीदवारी पर संदेह पैदा हो गया।

पढ़ें :- Japanese general election : जापान में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू , हिमपात के बीच मतदान सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए चुनौती

ले पेन और उनके सहयोगियों पर आरोप था कि उन्होंने 2004 से 2016 के बीच संसदीय सहायकों के लिए निर्धारित यूरोपीय संसद के धन का पार्टी कर्मचारियों के भुगतान के लिए इस्तेमाल किया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक आधिकारिक संसदीय कार्य के लिए निर्धारित धनराशि का उपयोग फ्रांस स्थित नेशनल रैली पार्टी के कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए किया गया, जो यूरोपीय संघ के नियमों का उल्लंघन था।

रिपोर्टों के अनुसार, अभियोजकों ने 3,00,000 यूरो (2,77,60,800.00 रुपये) जुर्माने के साथ पांच साल की निलंबित जेल की सजा की सिफारिश की। अभियोजकों ने सार्वजनिक पद पर तत्काल पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। अदालत यदि इसे स्वीकार करती है तो ली पेन, जो तीन वर्षों से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं, अगला राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। प्रस्तावित प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा, भले ही ले पेन अपील करने का विकल्प चुनें, जिससे राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा।

पेन को वर्तमान में राष्ट्रपति पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जाता है।

नेशनल रैली पार्टी की प्रमुख ले पेन ने आरोपों को खारिज करते हुए जोर देकर कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने इसे अपनी चुनावी संभावनाओं को कमजोर करने का प्रयास बताया। ,

पढ़ें :- Epstein Files में 169 बार नाम आने पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं कभी भी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...