1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. France Plane Crash : फ्रांस में पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल का विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त,   5 छात्रों समेत 11 की मौत

France Plane Crash : फ्रांस में पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल का विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त,   5 छात्रों समेत 11 की मौत

 उत्तर-पूर्वी फ्रांस के टॉम्ब्लेन शहर में रविवार (28 जून 2026) को उस समय एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया जब पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल का विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

France Plane Crash :   उत्तर-पूर्वी फ्रांस के टॉम्ब्लेन शहर में रविवार (28 जून 2026) को उस समय एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया जब पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल का विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई । खबरों के अनुसार यह हादसा एक पिलाटस पीसी-6 टर्बो पोर्टर विमान के क्रैश होने से हुआ। यह विमान एक पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल से जुड़ा था और पैराशूट जंपिंग ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

पढ़ें :- Boat capsizes off Northern Cyprus : उत्तरी साइप्रस के तट पर 279 यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी,6 लोगों की मौत

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसे में विमान के पायलट समेत सभी 10 यात्री मारे गए। मृतकों में पांच छात्र और पांच इंस्ट्रक्टर शामिल थे। हादसा इतना भयानक था कि विमान में मौजूद कोई भी व्यक्ति इस हादसे में बच नहीं सका।

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। फ्रांस के गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं ताकि हालात का जायजा लिया जा सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...