1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. G20 Summit India: रूसी राष्ट्रपति पुतिन G20 समिट में नहीं होंगे शामिल, इस बात का सता रहा है डर

G20 Summit India: रूसी राष्ट्रपति पुतिन G20 समिट में नहीं होंगे शामिल, इस बात का सता रहा है डर

G20 Summit India: भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का व्लादिमीर पुतिन के व्यक्तिगत रूप से भाग लेने की कोई योजना नहीं है। वह दक्षिण अफ़्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन की मीटिंग में व्यक्तिगत रूप से नहीं थे, बल्कि वीडियो लिंक के जरिए उन्होंने भाग लिया था।

By Abhimanyu 
Updated Date

G20 Summit India: भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन (Kremlin) ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का व्लादिमीर पुतिन के व्यक्तिगत रूप से भाग लेने की कोई योजना नहीं है। वह दक्षिण अफ़्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन की मीटिंग में व्यक्तिगत रूप से नहीं थे, बल्कि वीडियो लिंक के जरिए उन्होंने भाग लिया था।

पढ़ें :- Ukraine ने काला सागर में ड्रोन ने रूसी जहाज पर किया हमला, 1300 टन वजनी युद्धपोत पानी में डूबा

पुतिन को गिरफ्तारी का सता रहा डर 

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (International Criminal Court) ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Putin) पर यूक्रेन (Ukraine) में युद्ध अपराधों का आरोप (War Crimes Charges) लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यानी पुतिन को विदेश यात्रा के दौरान गिरफ्तार किये जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति गिरफ्तार किए जाने का जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं, इसलिए वह लगातार विदेश यात्राओं से बच रहे हैं। हालांकि, क्रेमलिन (Kremlin) ने इसका खंडन किया है।

ब्रिक्स सम्मेलन में पश्चिमी देशों पर बरसे पुतिन

ब्रिक्स (BRICS) देशों के नेताओं की बैठक पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र (Donbas region of Ukraine) में रहने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। रूस उस युद्ध को समाप्त करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देश (Western Country) दुनिया में अपना आधिपत्य जमाना चाहते हैं। उनकी इसी इच्छा के कारण यूक्रेन में गंभीर संकट पैदा हो गया है। रूस अपनी संस्कृति, परंपराओं, भाषा और भविष्य के लिए लड़ रहे लोगों का समर्थन करेगा।

पढ़ें :- Russia Alexey Navalny : रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत , पुतिन के कट्टर विरोधी थे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...