1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. G7 summit : जी-7 देशों ने बढ़ाई पुतिन की मुश्किलें, रूस पर लगाएंगे और कड़े प्रतिबंध

G7 summit : जी-7 देशों ने बढ़ाई पुतिन की मुश्किलें, रूस पर लगाएंगे और कड़े प्रतिबंध

G7 summit: रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच युद्ध जारी है। इसी को देखते हुए सात विदेश मंत्रियों के समूह ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को तेज करने का संकल्प लिया। बता दें कि जी-7 (G-7) की बैठक मंगलवार को जापान में पूरी हो गई है। ये बैठक जापान के नागानो के करुइजावा में की गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

G7 summit: रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच युद्ध जारी है। इसी को देखते हुए सात विदेश मंत्रियों के समूह ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को तेज करने का संकल्प लिया। बता दें कि जी-7 (G-7)की बैठक मंगलवार को जापान में पूरी हो गई है। ये बैठक जापान के नागानो के करुइजावा में की गई।

पढ़ें :- Ukraine ने काला सागर में ड्रोन ने रूसी जहाज पर किया हमला, 1300 टन वजनी युद्धपोत पानी में डूबा

इस बैठक में रूस पर सख्ती के लिए अन्य देशों को भी एकजुट करने की चर्चा की। कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका इस बैठक में शामिल थे। यूक्रेन और रूस विवाद के मामले में बैठकों ने कहा कि वे मॉस्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों को बढ़ावा देने और लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार जापान के नागानो के करुइजावा में 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक होने वाली ये बैठक मंगलवार को समाप्त हुई।

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के मामले में मंत्रियों ने कहा कि युद्ध अपराधों और नागरिकों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के खिलाफ रूस के हमले जैसे अन्य अत्याचारों के लिए कोई छूट नहीं दी जाएगी।

बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस

बता दें कि रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच युद्ध को शुरू हुए एक साल से अधिक हो गया है। फिलहाल इसका अंत दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच, कई बार रूस की तरफ से परमाणु हमले की चेतावनी भी दी जा चुकी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने हाल ही में एलान किया था कि यूक्रेन से सटे बेलारूस में रूस के परमाणु हथियार तैनात किए जाएंगे।

पढ़ें :- Russia Alexey Navalny : रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत , पुतिन के कट्टर विरोधी थे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...