Gang war among Naxalites: देश के नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में नक्सलियों के बीच गैंगवार की घटना सामने आयी है। फूलझरी नदी किनारे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो नक्सलियों की मौत हो गयी।

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने इस घटना के बारे में मंगलवार को पूरी जानकारी दी है। आपसी झगड़े में मारे गए नक्सलियों की पहचान परवेल सांडी पूर्ति और आशिक तांती के रूप में हुई है। ये दोनों पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सदस्य थे। नक्सलियों के बीच गोलीबारी इसलिए हुई, क्योंकि मारे गए नक्सली अपना अलग संगठन बनाने की योजना बना रहे थे।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, बंदगांव थाना को सूचना मिली थी कि फूलझरी नदी के पास दो शव पड़े हैं। दोनों के शवों की पहचान हुई। जिसमें ग्राम बारी माइलडीह निवासी परवेल सांडी पूर्ति और ग्राम मुरुमबुस निवासी आशिक तांती उर्फ गुलटु शामिल हैं। पूर्ति के खिलाफ तीन और तांती के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज थे। मौके से एक देसी पिस्टल, गोली, मोबाइल, लेवी के रसीद मिले हैं।