HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Garmiyo Me Thanda Pani Peene Ke Nuksan : इस मौसम में ठंडा पानी पीने का ये है तरीका, अपने मन की न करें

Garmiyo Me Thanda Pani Peene Ke Nuksan : इस मौसम में ठंडा पानी पीने का ये है तरीका, अपने मन की न करें

जीवन शैली में कुछ भी खाने के बाद पानी पिया जाता है। बहुत सी वस्तुओं को खाने के बाद पानी पीना नुकसान दायक होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Garmiyo Me Thanda Pani Peene Ke Nuksan : जीवन शैली में कुछ भी खाने के बाद पानी पिया जाता है। बहुत सी वस्तुओं को खाने के बाद पानी पीना नुकसान दायक होता है। बच्चे अक्सर उन सलाहों को नहीं मानते जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसी तरह अक्सर यह देखा गया है कि लोग गर्मियों के मौसम में बिल्कुल ठंडा पानी पीते है। अपनी खान पान की आदतों में ऐसे लोग ठंड़ा पानी पीने की आदत लगाने की गलती कर बैठते है। एक निश्चित तापमान से अधिक ठंडा पानी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। आइये जानते है कि गर्मियों के मौसम पानी पाीने का सही क्या है।

पढ़ें :- एसीडिटी और ब्लड शुगर की समस्या से रहना चाहतें हैं दूर, तो भूल कर भी न पिएं खाली पेट न ये 5 ड्रिंक्स

नर्वस सिस्टम का बैलेंस:  ठंडा पानी हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम का बैलेंस बिगाड़ देता है। जिस वजह से हमारी धड़कन की गति स्लो हो जाती है।

मोटापे की संभावना : मोटापे के पीछे एक सबसे बड़ी वजह हमारी अनियमित जीवनशैली है। अगर आप खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते है तो इससे आपको मोटापे की संभावना कई गुना बढ़ हो जाती है। यही कारण है कि डाइटिशियन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना करते हैं।

 

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

बॉडी में इन्फेक्शन का खतरा: इस मौसम में ठंडा पानी पीने से लोग सर्दी और खांसी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए खाने के बाद ठन्डे पानी की बजाय आपको नॉर्मल पानी पीना चाहिए।दरअसल, ठंडा पानी हमारे शरीर में बहुत ज़्यादा मात्रा में म्यूकस पैदा करता है जिस वजह से बॉडी में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

कब्ज की समस्या: ठंडा पानी पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है। दरअसल, धूप से आने के बाद जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो आंत सिकुड़ जाती हैं। आंतों में सिकुड़न आने की वजह से पेट में दर्द, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं होना बहुत ही आम बात मानी जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...