1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghazipur Triple Murder : पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ लाशों को देख सिहर गए लोग

Ghazipur Triple Murder : पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ लाशों को देख सिहर गए लोग

यूपी के गाजीपुर जिले (Ghazipur District) के नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्ही कला गांव (Khilwa Kusmhi Kala village) में रविवार की रात पति-पत्नी और पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

By santosh singh 
Updated Date

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले (Ghazipur District) के नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्ही कला गांव (Khilwa Kusmhi Kala village) में रविवार की रात पति-पत्नी और पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर एसपी ओमवीर सिंह (SP Omveer Singh) के नेतृत्व में एसओजी टीम (SOG Team) घंटों छानबीन करती रही, लेकिन हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 5 किलो गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार, बैंकॉक बैग में छिपाकर ला रहा था खेप

यह है पूरा मामला

खिलवा गांव निवासी मुंशी बिंद (45) और पत्नी देवंती (40) घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। जबकि पुत्र बड़ा रामशीष (20) घर में सो रहा था। वहीं छोटा पुत्र आशीष गांव पर आए आर्केस्ट्रा को देखने चला गया था। जब आशीष रात दो बजे घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता पिता लहूलुहान मृत पड़े हैं। इसके बाद शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। खून से लथपथ शवों को देख लोगों के होश उड़ गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। जानकारी होते ही कुछ देर बाद एसपी ओमवीर सिंह (SP Omveer Singh) पहुंचे और छानबीन करने के साथ परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में जुटे रहे। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। घटना से सहमे लोग भय के आगोश में हैं। लोग डर के कारण घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पढ़ें :- Junior Women Hockey Asia Cup : भारतीय टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 5-1 से रौंदकर पहुंची फाइनल में , सुप्रिया की हैट्रिक का कमाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...