HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी उपचुनाव में सपा और भाजपा में किसकी होगी जीत? कल आयेंगे नतीजे

Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी उपचुनाव में सपा और भाजपा में किसकी होगी जीत? कल आयेंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे कल यानी शुक्रवार को घोषित हो जाएंगे। चुनाव के नतीजों से पहले समाजवादी पार्टी और भाजपा की तरफ से अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं। दरअसल, यहां पर सीधी लड़ाई सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के बीच देखने केा मिल रही थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghosi Bypoll Result 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे कल यानी शुक्रवार को घोषित हो जाएंगे। चुनाव के नतीजों से पहले समाजवादी पार्टी और भाजपा की तरफ से अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं। दरअसल, यहां पर सीधी लड़ाई सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के बीच देखने केा मिल रही थी। ऐसे में अब कुछ घंटे के बाद घोसी उपचुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। दरअसल, घोसी उपचुनाव के नतीजे भाजपा और सपा दोनों के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

ओपी राजभर की राजनीति पर चुनाव का होगा असर
बता दें कि, घोसी उपचुनाव के नतीजे में सपा और भाजपा में किसी की भी जीत हो लेकिन इसके नतीजों का असर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर पर देखने को मिलेगा। दरअसल, हाल में ही ओपी राजभर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए हैं। पूर्वांचल के कई क्षेत्रों में ओपी राजभर की अच्छी पैठ मानी जाती है, जिसमें घोसी विधानसभा भी शामिल है। ऐसे में ओपी राजभर के लिए भी इसके नतीजे बेहद ही अहम हैं।

दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद हुआ चुनाव
बता दें कि, 2022 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, उन्होंने बाद में इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद यहां पर उपचुनाव हुए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...