1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Goa Monsoon Tourism : मानसून में गोवा घूमने का उठायें लुत्फ, अनुपम पर्यटन स्थल है

Goa Monsoon Tourism : मानसून में गोवा घूमने का उठायें लुत्फ, अनुपम पर्यटन स्थल है

प्रकृति के अनुपम नजारों का आनंद उठाने के लिए मानसून का मौसम सबसे उत्तम होता है। हरियाली और फुहारों के बीच पक्षियों की चहचहाहट सैलानियों को सुख देता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Goa Monsoon Tourism : प्रकृति के अनुपम नजारों का आनंद उठाने के लिए मानसून का मौसम सबसे उत्तम होता है। हरियाली और फुहारों के बीच पक्षियों की चहचहाहट सैलानियों को सुख देता है। गोवा में मानसून के दौरान पर्यटन करने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। आइये जानते है  मानसून का लुत्फ उठाने के लिए गोवा के समुद्री किनारे पर्यटकों कैसे अपनी ओर आकर्षित करते है।

पढ़ें :- Offbeat Destinations : ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कैसे करें विजिट

विशेष पर्यटन स्थल
गोवा अपने सुंदर समुद्री तट, साफ़ बीच, पारंपरिक संस्कृति और पार्टी स्केन के लिए विख्यात है। गोवा के पार्टियों वाले रंगीन समुद्र तट, नाइटलाइफ़ और खूबसूरत बाजारों का आनंद लेने के लिए हर कोई मार्च से जून तक महीने में यहां जाने का प्लान बनाता है। लेकिन मानसून का महीना भी गोवा में उतना ही शानदार होता है, जितना की गर्मी का मौसम। मानसून में गोवा की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

प्राचीन मंदिर
गोवा के सुंदर समुद्री तट, दर्शनीय साइट, पारंपरिक गांव, प्राचीन मंदिर और चर्च, भारतीय संस्कृति, और विभिन्न विभाजना उत्सवों की वजह से यह एक विशेष पर्यटन स्थल है।

अनुपम सुंदरता
बारिश के मौसम में यहां के हरे-भरे पेड़ ताजे नजर आने लगते हैं। दूधसागर और हरवलेम जैसे झरने जीवंत लगने लगते हैं। दूध सागर झरना अपनी मनमोहक सुंदरता से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप इस मौसम में गोवा के छिपे हुए गांव का सुंदर नजारा देखने जा सकते हैं।

लोकप्रिय पर्यटक स्थल
बम्बोलिम बीच गोवा में स्थित एक शांतिपूर्ण समुद्र तट स्थल है। यह बीच गोवा के पश्चिमी भाग में मार्गाव तहसील के निकट स्थित है। बम्बोलिम बीच की खूबसूरती, साफ पानी और शांतिपूर्ण वातावरण के कारण यह एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यह बीच सबसे ज्यादा समुद्री तट का आनंद लेने के लिए विख्यात है।

पढ़ें :-  Travel documents : भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए खुशखबरी, जापानी वैलिड वीजा से इन देशों में भी घूम सकेंगे आप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...