मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच वैश्विक और भारतीय सर्राफा बाजार में अस्थिरता का दौर जारी है।
Gold Silver Price Today : मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच वैश्विक और भारतीय सर्राफा बाजार में अस्थिरता का दौर जारी है। जंग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था हिचकोले खा रही है। वहीं जंग का सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है। विशेषकर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। आज, 10 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट देखी गई।
सोने की कीमतें
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली गिरावट देखी गई। हालांकि, पिछले दो दिनों के रुझान को देखें तो यह गिरावट काफी बड़ी है। पिछले दो दिनों के भीतर 24 कैरेट सोना 1,970 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,810 रुपये प्रति दस ग्राम तक कमजोर हो चुका है।
चांदी में मंदी
भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में नरमी का दौर जारी है। सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद, पिछले दो दिनों में चांदी के दाम 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर चुके हैं।
दिल्ली में चांदी
आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी दिल्ली के समान 2,79,900 रुपये के भाव पर बिक रही है।
डॉलर की मजबूती
विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को फिलहाल प्रभावित किया है।