1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold Silver Rate Today : सोना धड़ाम और चांदी भी फिसली, जानें अपने शहर का भाव

Gold Silver Rate Today : सोना धड़ाम और चांदी भी फिसली, जानें अपने शहर का भाव

Gold Silver Rate Today : अगर आज के दिन आप आभूषण खरीदारी का मन बना रहे हैं तो पहले आपको इन कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने की कीमत में 0.38 फीसदी की कमी आई, लेकिन इसका दाम 50 हजार के ऊपर बना हुआ है। इस गिरावट के साथ सोने का भाव 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gold Silver Rate Today : अगर आज के दिन आप आभूषण खरीदारी का मन बना रहे हैं तो पहले आपको इन कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) के भाव में गिरावट आई है। सोने की कीमत में 0.38 फीसदी की कमी आई, लेकिन इसका दाम 50 हजार के ऊपर बना हुआ है। इस गिरावट के साथ सोने का भाव 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम 0.09 फीसदी टूटकर 63,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

इस तरह से जाने सोने की शुद्धता

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क (Hall Mark) बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

जानें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewelers Association) के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...